Basegyan.com
Wednesday, January 14, 2026
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
No Result
View All Result
Home Jeev Jagat

काली बिल्ली को अशुभ क्यों माना जाता है?

by Aniket Verma
0
0
SHARES
194
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आज संसार में करोड़ों लोग ऐसे हैं जो काली बिल्ली के दिखने को अशुभ मानते हैं। घर से बाहर जाते समय जब कोई बिल्ली रास्ता काट जाती है तो अक्सर लोग सोचते हैं कि कोई विपत्ति आने वाली है। सुबह बिस्तर से उठते समय भी बिल्ली का दिखाई दे जाना अशुभ समझा जाता है। लोगों को कहते हुए सुना गया है कि आज सुबह-सुबह बिल्ली के दर्शन हुए हैं पता नहीं सारा दिन कैसा बीतेगा। क्या तुम जानते हो कि काली बिल्ली को अशुभ क्यों माना जाता है?

काली बिल्ली को अशुभ माना जाता है

क्या बिल्ली को अशुभ मानना अंधविश्वास है।

काली बिल्ली को अशुभ माना जाना केवल एक अन्धविश्वास है। इस अन्धविश्वास की शुरुआत हजारों साल पहले हुई। प्राचीन काल में मिस्र के लोग बिल्ली को पवित्र मानते थे और उसकी पूजा करते थे। उनकी बाश्त (Bast) नाम की एक देवी थी जिसका सिर बिल्ली जैसा था। वे सोचते थे कि यह देवी 9 बार जन्म लेती है। आज भी कुछ लोग सोचते हैं कि बिल्ली के 9 जन्म होते हैं। मिस्र में जब कोई काली बिल्ली मर जाती थी तो उसके मृत शरीर पर मसाला लगाकर सुरक्षित रखा जाता था। मिस्र की एक श्मशान भूमि में हजारों काली बिल्लियों के मृत शरीर मिले हैं। बिल्ली को मारने वाले व्यक्ति को मृत्युदंड दिया जाता था। इस प्रकार लोग काली बिल्ली से बहुत डरते थे।

मध्यकाल में जब जादू-टोना बहुत अधिक प्रचलित था उस समय के जादूगर और जादूगरनी काली बिल्ली की खोपड़ी में दवाइयां तैयार करते थे। इससे लोग काली बिल्ली को बुरा समझने लगे। इस प्रकार सदियों से यह अन्धविश्वास चला आ रहा है। इसी कारण काली बिल्ली को अशुभ माना जाता है लेकिन वास्तविकता तो यह है कि कोई भी बिल्ली अशुभ नहीं है।

यह भी पढ़ें :- पक्षी कैसे उड़ते हैं? और मनुष्य पक्षियों की तरह क्यों नहीं उड़ पाते

बिल्ली का वैज्ञानिक नाम क्या है?

बिल्ली एक पालतू जानवर है जिसे लोग पिछले 5000 वर्षों से घरों में रखते चले आ रहे हैं, बिल्ली का वैज्ञानिक नाम फेलिस कैटस (Felis catus) है।

Previous Post

पृथ्वी से हमें आकाश नीला क्यों दिखाई देता है?

Next Post

पान खाने से मुंह लाल क्यों होता है? और इसे कैसे उगाया जाता है

Next Post
पान खाने से मुंह लाल होता है

पान खाने से मुंह लाल क्यों होता है? और इसे कैसे उगाया जाता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेमीकन्डक्टर डिवाइसेज Semiconductor Devices
  • ट्रांसफार्मर क्या है? और ट्रांसफार्मर का सिद्धांत
  • इंटीग्रेटेड सर्किट IC कैसे बनता है?
  • ऑसिलेटर्स कैसे काम करते हैं? ऑसिलेटर का प्रयोग
  • रेडियो स्टेशन से ध्वनि का प्रसारण कैसे होता है

Categories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.