Basegyan.com
Wednesday, January 14, 2026
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
No Result
View All Result
Home Jeev Jagat

धरती पर जीवन कैसे प्रारम्भ हुआ? और पृथ्वी पर मानव कब आया?

by Aniket Verma
0
0
SHARES
160
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

क्या तुम जानते हो कि धरती पर जीवन कैसे प्रारम्भ हुआ? आज हम धरती पर अनेकों प्रकार के कीड़े, पक्षी और जानवर देखते हैं। इसी प्रकार हमें तरह-तरह के पेड़ आ पोधे और झाड़िया भी दिखाई देती है। ये सभी वस्तुए जीवितों की श्रेणी में आती है। वर्षा ऋतु में इन सब की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती है, मनुष्य का जन्म तो केवल 10 लाख वर्ष पुरानी घटना है।

धरती पर जीवन कैसे प्रारम्भ हुआ?

पृथ्वी पर सर्वप्रथम जीव की उत्पत्ति कैसे हुई

धरती पर जीवन के आरम्भ को जानने के लिए हमें करोड़ों वर्ष पीछे जाना होगा, लेकिन विवशता यह है कि हम किसी भी तरह भूतकाल में वापस नहीं जा सकते। फिर कैसे पता लगाया जाए कि धरती पर जीवन कैसे प्रारम्भ हुआ? इस बात का पता लगाने के लिए हम उन जानवरों और पेड़-पौधों के जीवाश्मों (Fossils) का अध्ययन करते हैं जो आज से बहुत पहले धरती पर जिन्दा थे। धरती की खुदाई करने पर बहुत से जीवाश्म, चट्टानें और हड्डियां मिली हैं, जो प्राचीन काल के जीवित प्राणियों के विषय में बहुत सी बातों पर प्रकाश डालती हैं। इन्हीं के आधार पर मनुष्य ने धरती पर जीवन के आरम्भ का अनुमान लगाया है।

वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययनों से यह निष्कर्ष निकलता है कि धरती पर जीवन एक कोशिकीय (Unicellular) प्राणी अमीबा (Amoeba) से शुरू हुआ है। यह घटना आज से लगभग 57 करोड़ वर्ष पहले घटी। इसी एक कोशिकीय जीव से बह कोशिकीय प्राणियों का जन्म हुआ। शुरू के 34.5 करोड़ वर्षो में समुद्री जीवों का विकास हुआ। इसके बाद 16 करोड़ वर्षों तक रेंगने वाले जन्तु विकसित होते रहे और अंत के साढ़े 8 करोड़ वर्षों में स्तनधारी प्राणियों का विकास हुआ।

पृथ्वी पर कोशिकाओं का अध्ययन

जानवरों और पेड़-पौधों की कोशिकाओं के अध्ययन करने से पता चलता है कि ये प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा और बहुत से पदार्थों से मिलकर बनी हैं। यह निश्चित है कि धरती पर इन पदार्थों का निर्माण एक कोशिकीय जीव के पैदा होने से बहुत पहले हुआ था। अब प्रश्न यह है कि जीवन के लिए यह आवश्यक पदार्थ कैसे बने होंगे? हाल ही में किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इन पदार्थों का निर्माण विद्युत विसर्जन (Electric discharge), द्वारा हुआ होगा।

लगभग 350 करोड़ वर्ष पहले धरती का वायुमण्डल अमोनिया (Ammonia), मीथेन (Methane), हाइड्रोजन (Hydrogen), जलवाष्प आदि से भरा हुआ था। उस समय पृथ्वी काफी गर्म थी। इसके चारों ओर बादल छाये रहते थे, जिनमें बिजली चमकती रहती थी। किसी विद्युत विसर्जन से इन गैसों के अणु संयुक्त अवस्था में आ गए, जिससे प्रोटीन आदि बन गए। इन्हीं प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा से एक कोशिकीय जीव पैदा हुआ।

यह भी पढ़ें :- पृथ्वी से हमें आकाश नीला क्यों दिखाई देता है

धरती के रहस्य

यद्यपि जीवन की शुरुआत के विषय में आज हमने बहुत से रहस्यों को समझ लिया है, लेकिन फिर भी बहुत सी बातों का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। उदाहरण के लिए परमाणु और अणु तो बेजानदार चीजें हैं, फिर इनके मिलने से एक जानदार वस्तु कैसे बन जाती है? वह क्या चीज है, जो एक कोशिका में दूसरी कोशिका पैदा करने की क्षमता पैदा कर देती है? इन जटिल प्रश्नों का उत्तर खोजना अभी बाकी है।

Previous Post

पान खाने से मुंह लाल क्यों होता है? और इसे कैसे उगाया जाता है

Next Post

ऐसा कौन सा पक्षी है जो पत्थर खाता है और उड़ नहीं सकता

Next Post
ऐसा कौन सा पक्षी है जो पत्थर खाता है और उड़ नहीं सकता

ऐसा कौन सा पक्षी है जो पत्थर खाता है और उड़ नहीं सकता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेमीकन्डक्टर डिवाइसेज Semiconductor Devices
  • ट्रांसफार्मर क्या है? और ट्रांसफार्मर का सिद्धांत
  • इंटीग्रेटेड सर्किट IC कैसे बनता है?
  • ऑसिलेटर्स कैसे काम करते हैं? ऑसिलेटर का प्रयोग
  • रेडियो स्टेशन से ध्वनि का प्रसारण कैसे होता है

Categories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.