Sunday, January 29, 2023
Basegyan.com
No Result
View All Result
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
No Result
View All Result

इंसानों का खून अलग-अलग तरह का क्यों होता है? और ब्लड कितने प्रकार के होते है

सभी मनुष्यो का खून देखने में तो एक जैसा लगता है परन्तु वास्तव में यह एक जैसा होता नहीं है। मुख्य रूप से हमारा खून लाल रक्त कण (Red Blood Corpuscles), श्वेत रक्त कण (White Blood Corpuscles), प्लेटलेट्स (Platelets) और प्लाज्मा (Plasma) से मिलकर बना है। सूक्ष्म परीक्षणों से पता चलता है कि बहुत से व्यक्तियों के खून के लाल रक्त कणों की सतह पर अलग-अलग प्रकार के एन्टीजन (Antigen) नामक पदार्थ के अणु होते हैं। एन्टीजन के अणु एक प्रकार के प्रोटीन होते हैं। एन्टीजन के इन अणुओं की भिन्नता के कारण अलग-अलग इंसानों का खून अलग-अलग हो जाता है।

इंसानों का खून

Table of Contents

  • ब्लड ग्रुप कितने प्रकार का होता है
  • कौन सा ब्लड ग्रुप किसको खून दे सकता है
  • यदि व्यक्ति को गलत प्रकार का रक्त दे दिया जाए तो क्या होगा

ब्लड ग्रुप कितने प्रकार का होता है

ब्लड ग्रुप कितने प्रकार का होता हैसन् 1900 में डाक्टर कार्ल लैन्ड स्टीनर (Dr. Karl Land Steiner) ने A और B दो प्रकार के एन्टीजनों का पता लगाया। इस अनुसन्धान पर उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया। जिस व्यक्ति के रक्त में A प्रकार के एन्टीजन होते हैं उसका खून A ग्रुप का कहलाता है और जिसके खून में B प्रकार के एन्टीजन होते हैं। उसका खून B ग्रुप का कहलाता है। बाद में पता चला कि कुछ व्यक्तियों के रक्त में A और B दोनों ही प्रकार के एन्टीजन एक साथ होते हैं। ऐसे रक्त को AB ग्रुप का नाम दिया गया। जिन व्यक्तियों के खून में A और B कोई भी एन्टीजन नहीं होता उसके रक्त को O ग्रुप का नाम दिया गया। इस प्रकार सभी मनुष्यों के खून को A, B, AB और O चार वर्गों में बांट दिया गया।

कौन सा ब्लड ग्रुप किसको खून दे सकता है

नोट :- किसी भी रोगी को रक्त देने से पहले उसके रक्त ग्रुप का परीक्षण जरूरी है। एक सगे भाई-बहन का खून भी अलग-अलग हो सकता है और दो अलग-अलग जातियों के दो व्यक्तियों का खून भी एक जैसा हो सकता है।

A ग्रुप का रक्त A और AB ग्रुप वाले व्यक्तियों को दिया जा सकता है। AB ग्रुप का रक्त केवल AB ग्रुप के रक्त वाले प्राणी को ही दिया जा सकता है। O ग्रुप का रक्त O, A, B और AB ग्रुप वाले किसी भी रोगी को दिया जा सकता है। O ग्रुप को यूनीवर्सल डोनर (Universal donor) कहते हैं। इसी प्रकार A ग्रुप वाला प्राणी O और A से, B ग्रुप वाला B और O से, O ग्रुप वाला O से और AB ग्रप वाला व्यक्ति O. A, B और AB किसी से भी रक्त प्राप्त कर सकता है। AB ग्रुप को यूनिवर्सल रिसेप्टर (Universal Receptor) कहते हैं। क्योंकि इस वर्ग के रक्त वाले प्राणी को किसी भी ग्रुप का खून दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :- हमारा शरीर गर्म क्यों रहता है? और शरीर को गर्मी कैसे प्राप्त होती है

यदि व्यक्ति को गलत प्रकार का रक्त दे दिया जाए तो क्या होगा

यदि गलती से एक गलत ग्रुप का रक्त किसी रोगी को दे दिया जाए तो रोगी की मृत्यु हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अलग-अलग वर्गों के एन्टीजन एक दूसरे से मिल नहीं सकते। यदि केवल रक्त का प्लाज्मा ले लिया जाए तो वह किसी को भी दिया जा सकता है क्योंकि रक्त का प्लाज्मा सभी का एक जैसा होता है। अतः इंसानों का खून देने से पहले ग्रुप मिलाना अत्यन्त आवश्यक है।

ShareTweetPin
Previous Post

इंसानों की त्वचा का रंग अलग-अलग क्यों होता है? और स्किन कलर कैसे बनता है

Next Post

मिट्टी कैसे बनती है और मिट्टी की कितनी सतह होती है

Aniket Verma

Aniket Verma

Related Posts

इंसानों की त्वचा का रंग अलग-अलग क्यों होता है? और स्किन कलर कैसे बनता है
Human Body

इंसानों की त्वचा का रंग अलग-अलग क्यों होता है? और स्किन कलर कैसे बनता है

11/04/2022
हमारे पास देखने के लिए दो आंखें क्यों हैं सिर्फ एक ही क्यों नहीं?
Human Body

हमारे पास देखने के लिए दो आंखें क्यों हैं सिर्फ एक ही क्यों नहीं?

05/03/2022
कुछ लोग नींद में खर्राटे क्यों लेते हैं और नाक बजना कैसे बंद करें?
Human Body

कुछ लोग नींद में खर्राटे क्यों लेते हैं और नाक बजना कैसे बंद करें?

02/03/2022
हमारा शरीर गर्म क्यों रहता है? और शरीर हमेशा गर्म रहने का कारण
Human Body

हमारा शरीर गर्म क्यों रहता है? और शरीर हमेशा गर्म रहने का कारण

17/04/2022
पक्षी कैसे उड़ते हैं? और मनुष्य पक्षियों की तरह क्यों नहीं उड़ पाते
Human Body

पक्षी कैसे उड़ते हैं? और मनुष्य पक्षियों की तरह क्यों नहीं उड़ पाते

11/08/2021
आंसू क्या होता है? और रोने में आंसू क्यों निकलते हैं
Human Body

आंसू क्या होता है? और रोने में आंसू क्यों निकलते हैं

11/03/2021

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Subscribe to Blog via Email

Enter your email address to subscribe to this blog and receive notifications of new posts by email.

Join 24 other subscribers

Recent Posts

  • बेबीलोनिया सभ्यता की प्रमुख उपलब्धियां और विशेषताऐ
  • कच्चा दूध जल्दी खराब क्यों होता है? और उबला हुआ दूध खराब क्यों नहीं होता
  • मिट्टी कैसे बनती है और मिट्टी की कितनी सतह होती है
  • इंसानों का खून अलग-अलग तरह का क्यों होता है? और ब्लड कितने प्रकार के होते है
  • इंसानों की त्वचा का रंग अलग-अलग क्यों होता है? और स्किन कलर कैसे बनता है

Categories

  • Privacy Policy
  • About
  • Contact
  • Disclaimer

Copyright © 2021 - Base Gyan by Swastik InfoTech.

No Result
View All Result
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय

Copyright © 2021 - Base Gyan by Swastik InfoTech.