Basegyan.com
Wednesday, January 14, 2026
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
No Result
View All Result
Home Samanya Gyan

एस्बेस्टस क्या है? और यह आग में क्यों नहीं जलता

by Aniket Verma
0
0
SHARES
421
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

क्या तुम जानते हो कि एस्बेस्टस क्या है एस्बेस्टस एक ऐसा विचित्र पदार्थ है जो आग नहीं पकड़ता। ‘एस्बेस्टस’ शब्द ग्रीक भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है अशमनीय (Inextinguishable)। इस पदार्थ का आविष्कार कोई नया नहीं है । लगभग 2000 वर्ष पूर्व रोम के लोग ऐस्बेस्टस की चादरों का इस्तेमाल मुर्दो को लपेटने के लिए करते थे। इनमें शव काफी दिनों तक सुरक्षित रहता था।

एस्बेस्टस एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला खनिज फाइबर है जिसका गर्मी प्रतिरोध, अग्नि प्रतिरोध और स्थायित्व जैसे वांछनीय गुणों के लिए विभिन्न उद्योगों में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। इसमें छह अलग-अलग रेशेदार खनिज होते हैं: क्रिसोटाइल, एमोसाइट, क्रोकिडोलाइट, ट्रेमोलाइट, एंथोफिलाइट और एक्टिनोलाइट। इनमें से क्रिसोटाइल (सफेद एस्बेस्टस) सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला प्रकार है।

एस्बेस्टस क्या है

एस्बेस्टस का उपयोग

कीसी भी पदार्थ को जब जलती हुई भट्टी में रखा जाता है तो वह जलकर राख बन जाता है, लेकिन ऐस्बेस्टस (Asbestos) एक ऐसा पदार्थ है जो आग में डालने पर नहीं जलता। आग बुझाने वाले दल के लोग ऐस्बेस्टस से बने कपड़े पहनकर बिना झिझक के जलते हुए मकानों में घुस जाते हैं। उनके कपड़े, जूते, दस्तानें, हेलमेट आदि सभी ऐस्बेस्टस के रेशों से बने होते हैं।

ऐतिहासिक रूप से, उच्च तापमान झेलने और आग का विरोध करने की क्षमता के कारण एस्बेस्टस का उपयोग निर्माण सामग्री, इन्सुलेशन, कपड़ा और ऑटोमोटिव भागों में किया जाता है।

ऐस्बेस्टस एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण पदार्थ है। इससे आग में न जलने वाले (Fire-proof) कपड़े बनाए जाते हैं। इसे भट्टियों के पास काम करने वाले लोग इस्तेमाल करते हैं। भट्टियों की ऊष्मा को बेकार न जाने देने के लिए उनके अन्दर ऐस्बेस्टस की चादरें लगाई जाती हैं। इससे आग में न जलने वाला कागज भी बनाया जाता है। ऐस्बेस्टस से रंगबिरंगी टाइलें बनाई जाती हैं। ठण्डे देशों में पानी के पाइपों पर ऐस्बेस्टस की तह चढ़ाई जाती है

एस्बेस्टस का उत्पादन और निर्माण विधि

यह पदार्थ चट्टानों से मिलता है। इसकी खाने होती हैं। खानों में इस पदार्थ का निर्माण ओलीविन (Olivine) नामक पदार्थ के विघटन से होता है। ओलीविन केल्शियमऔर मैग्नेशियम के सिलीकेट होते हैं। खानों में होने वाली रासायनिक क्रियाओं के फलस्वरूप यह पदार्थ रेशों में बदल जाता है। रुई की तरह इसके धागे काते जा सकते हैं। ऐस्बेस्टस को खानों से निकाल कर सुखा दिया जाता है। मशीनों की सहायता से इसके रेशे अलग कर दिए जाते हैं। इन रेशों को रस्सी या धागों के रूप में कात लिया जाता है। इन धागों और रस्सियों से .कपड़ा और चादरें बना ली जाती हैं। जिससे उनमें पानी नहीं जमता। इससे आग में न जलने वाले बहुत से पेन्ट, रबड, प्लास्टर और पोर्सलीन भी बनाए जाते हैं।

स्वास्थ्य खतरों के कारण, कई देशों ने एस्बेस्टस के उपयोग और हटाने के लिए सख्त नियम और दिशानिर्देश लागू किए हैं।

यह एक ऐसा पदार्थ है जो ऊष्मा और विद्युत दोनों का ही कुचालक है। इस पर अम्ल और क्षारों का भी बहुत कम प्रभाव होता है। यह 2000 से 3000 डिग्री सैल्सियस तापमान तक नहीं जलता। अब तो कुछ ऐसे ऐस्बेस्टस भी बना लिए गए हैं जो 5000 डिग्री सैल्सियस तक नहीं जलते। इसे अनुसंधान प्रयोगशालाओं में भी काम में लाया जाता है। संसार में मिलने वाले ऐस्बेस्टस का 75% उत्पादन कनाडा में होता है। इससे बनने वाली वस्तुओं का सबसे अधिक निर्माण अमेरिका में होता है, यद्यपि यहां ऐस्बेस्टस केवल 5% ही मिलता है।

Previous Post

ध्वनि किसे कहते हैं? और यह एक स्थान से दूसरे स्थान तक कैसे पहुंचती है

Next Post

हमें भूख क्यों लगती है? खाली पेट से भूख का क्या सम्बन्ध है

Next Post
हमें भूख क्यों लगती है? खाली पेट से भूख का क्या सम्बन्ध है

हमें भूख क्यों लगती है? खाली पेट से भूख का क्या सम्बन्ध है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेमीकन्डक्टर डिवाइसेज Semiconductor Devices
  • ट्रांसफार्मर क्या है? और ट्रांसफार्मर का सिद्धांत
  • इंटीग्रेटेड सर्किट IC कैसे बनता है?
  • ऑसिलेटर्स कैसे काम करते हैं? ऑसिलेटर का प्रयोग
  • रेडियो स्टेशन से ध्वनि का प्रसारण कैसे होता है

Categories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.