Basegyan.com
Wednesday, January 14, 2026
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
No Result
View All Result
Home Samanya Gyan

कच्चा दूध जल्दी खराब क्यों होता है? और उबला हुआ दूध खराब क्यों नहीं होता

by Aniket Verma
0
0
SHARES
146
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यदि कच्चा या ताजा दूध कुछ देर तक न उबाला जाए तो वह फट जाता है। लेकिन दूध उबाल कर रखने पर कई घन्टों तक खराब नहीं होता। ऐसा दूध में रहने वाले बैक्टीरिया के कारण होता है आइये जानते है इसके पीछे का लॉजिक

कच्चा दूध
कच्चा दूध

कच्चा दूध खराब क्यों हो जाता है

ताजे दूध में कई प्रकार के बैक्टीरिया पाए जाते है। जब दूध वायु के सम्पर्क में आता है तो कुछ ही समय में इन बैक्टीरिया की संख्या बहुत बढ़ जाती है। इन्हीं की वृद्धि के कारण दूध खट्टा हो जाता है। ये बैक्टीरिया दूध में मुख्य रूप से तीन प्रकार से आते हैं।

  1. भैंस या गाय से, जिससे दूध निकाला जाता है, यदि भैंस या गाय किसी रोग से पीड़ित हैं तो उस रोग के बैक्टीरिया दूध में आ जाते हैं।
  2. यदि दूध दुहने वाले व्यक्ति को कोई छूत की बीमारी है तो उस व्यक्ति से दूध में बैक्टीरिया आ सकते हैं।
  3. दूध दुहने से पहले थनों को धोने के लिए प्रयोग में लाए गए पानी में भी बैक्टीरिया हो सकते हैं।

यही बैक्टीरिया तेजी के साथ अधिक संख्या में पैदा होकर दूध को खट्टा कर देते हैं।

पैक किया हुआ दूध खराब क्यों नहीं होता

कच्चा दूध को अधिक उबालने से भी उसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। बाजार में बिकने वाले मक्खन और दूध के पैकिटों पर आमतौर पर पैस्चराइज्ड बटर या मिल्क लिखा होता है। इस दूध और मक्खन को पास्तेरीकरण करके बन्द किया जाता है। इसी कारण से पैक किया हुआ दूध खराब नहीं होता। दूध को खराब होने से बचाने का सबसे उत्तम तरीका सन् 1860 में फ्रान्स के वैज्ञानिक लुइस पैस्च्योर (Louis Pasteur) ने खोजा था। इस तरीके को उनके नाम पर पास्तेरीकरण (Pasteurization) कहते हैं।

यह भी पढ़ें :- धरती पर जीवन कैसे प्रारम्भ हुआ? और पृथ्वी पर मानव कब आया?

दूध का पाश्चुरीकरण कैसे किया जाता है?

पास्तेरीकरण की क्रिया में दूध, शराब, मक्खन आदि जैसे खराब होने वाले पदार्थों को किसी निश्चित तापमान एवं निश्चित समय तक गर्म करके बैक्टीरिया को नष्ट कर दिया जाता है। यदि दूध को 72°C तक केवल 15 सेकिण्ड तक गर्म करके ठंडा कर दिया तो भी दूध में उपस्थित बैक्टीरिया मर जाते हैं। इस तरीके से दूध को खट्टा करने वाले बैक्टीरिया तो मर जाते हैं, साथ ही साथ तपेदिक और दूसरे रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया भी मर जाते हैं। इस प्रकार गर्म किए हुए दूध को बिना खराब हुए अधिक समय तक रखा जा सकता है।

नोट :- आजकल पास्तेरीकरण के लिए पेय पदार्थों पर गामा किरणें या बीटा किरणें (Gamma rays or Beta rays) डालकर भी बैक्टीरिया नष्ट कर दिए जाते हैं।

Previous Post

मिट्टी कैसे बनती है और मिट्टी की कितनी सतह होती है

Next Post

बेबीलोनिया सभ्यता की प्रमुख उपलब्धियां और विशेषताऐ

Next Post
बेबीलोनिया सभ्यता की प्रमुख उपलब्धियां और विशेषताऐ

बेबीलोनिया सभ्यता की प्रमुख उपलब्धियां और विशेषताऐ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेमीकन्डक्टर डिवाइसेज Semiconductor Devices
  • ट्रांसफार्मर क्या है? और ट्रांसफार्मर का सिद्धांत
  • इंटीग्रेटेड सर्किट IC कैसे बनता है?
  • ऑसिलेटर्स कैसे काम करते हैं? ऑसिलेटर का प्रयोग
  • रेडियो स्टेशन से ध्वनि का प्रसारण कैसे होता है

Categories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.