Basegyan.com
Wednesday, January 14, 2026
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
No Result
View All Result
Home Samanya Gyan

धुआं क्या है? और आग जलाने से धुआं क्यों निकलता है

by Aniket Verma
0
0
SHARES
307
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जब हम किसी पदार्थ को जलाते है तो धुआं निकलता है। लेकिन धुआं क्या है वास्तव में कुछ ईंधनों के पूरी तरह से न जलने के कारण ही धुआं बनता है। यदि ईंधन पूरी तरह से जल जाए तो धुंआ पैदा नहीं होगा।

धुआं क्या है

आग जलाने से धुआं क्यों निकलता है

अधिकतर ईंधनों में कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन, नाइट्रोजन और थोड़ी मात्रा में गंधक होता है। यदि इन ईंधनों का पूर्ण दहन हो जाए तो हमें जलने के फलस्वरूप कार्बनडाइआक्साइड, जलवाष्प, और नाइट्रोजन प्राप्त होंगे। सल्फर के जलने से कुछ मात्रा में सल्फर डाइआक्साइड गैस भी निकलती है। ईंधनों के पूरी तरह जलने के लिए बहुत अधिक आक्सीजन की आवश्यकता होती है क्योंकि जलना भी आक्सीकरण (Oxidation) की ही क्रिया है जो आक्सीजन द्वारा पूरी होती है।

जलने के समय आक्सीजन की मात्रा की कमी के कारण ईंधन पूरी तरह नहीं जल पाते और ईंधनों के अधूरे जलने के कारण ही धुआं निकलता है उसमें मुख्य रूप से कार्बनडाइआक्साइड और कार्बन के कण होते हैं। यदि धुएं में पदार्थ के अधजले कणों की संख्या अधिक होती है तो इसका रंग गहरा भूरा या काला हो जाता है। कार्बन के सूक्ष्म कण चिमनियों की दीवारों पर जमा होते रहते हैं। इन्हें कालिख या काजल कहते हैं, अब आप को पता चल गया होगा की धुआं क्या है।

धुएं से होने वाली हानियां

धुएं से हमें बहुत सी हानियां हैं। इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। दीवारों पर कालापन आ जाता है। शहरों में अधिक धुएं के कारण वायुप्रदूषण हो जाता है। यदि बड़े-बड़े शहरों में हवा धुएं को इधर-उधर न फैलाए तो शायद रोज ही कोहरे का वातावरण फैला रहे धुएं के प्रभाव से फेफड़े और हृदय-सम्बन्धी बहुत से रोग पैदा हो जाते हैं। फैक्टरियों की चिमनियों से निकलने वाले धुएं को समाप्त करने के लिए आज वैज्ञानिक बहुत से तरीकों को प्रयोग में ला रहे हैं।

नोट :- कुछ कामों में धुआं हमारे लिए उपयोगी भी है। सेब के बगीचों को पाले से बचाने के लिए धन दिया जाता है। युद्धकाल में फौजों को दुश्मनों की दृष्टि से बचाने के लिए भी धुआं हमारी मदद करता है। धुएं के कण वर्षा की बंदों को बनाने में भी सहायता करते हैं।

Previous Post

आग क्या है? और आग से चीजें क्यों जलती हैं

Next Post

सभी ग्रह गोल क्यों हैं और बारिस की बुँदे भी गोल क्यों होती है

Next Post
ग्रह गोल क्यों हैं

सभी ग्रह गोल क्यों हैं और बारिस की बुँदे भी गोल क्यों होती है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेमीकन्डक्टर डिवाइसेज Semiconductor Devices
  • ट्रांसफार्मर क्या है? और ट्रांसफार्मर का सिद्धांत
  • इंटीग्रेटेड सर्किट IC कैसे बनता है?
  • ऑसिलेटर्स कैसे काम करते हैं? ऑसिलेटर का प्रयोग
  • रेडियो स्टेशन से ध्वनि का प्रसारण कैसे होता है

Categories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.