Basegyan.com
Wednesday, January 14, 2026
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
No Result
View All Result
Home Samanya Gyan

आग क्या है? और आग से चीजें क्यों जलती हैं

by Aniket Verma
0
0
SHARES
161
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुफाओं में रहने वाले आदि मानव को जब आग का ज्ञान हुआ और उसने इसे इस्तेमाल करना शुरू किया तो उसने देखा कि वह उसके लिये एक प्रकार का वरदान था शुरू-शुरू में मनुष्य आग से डरता था, लेकिन बाद में उसने आग की पूजा करनी शुरू की। आज भी आग हमारे जीवन के लिए अत्यन्त आवश्यक है। इसी से हमें गर्मी मिलती है, इसी से हमारा भोजन पकता है और अनेकों ईंधनों को जलाने से ही हमारी मशीनें चलती हैं। क्या तुम जानते हो आग क्या है, चीजें क्यों जलती हैं और जलने से गर्मी क्यों पैदा होती है?

आग क्या है

18वीं सदी के अंत तक इन प्रश्नों का कोई उत्तर नहीं था, लेकिन आज का विज्ञान इन सभी प्रश्नों के उत्तर देने में समर्थ है। आग की प्रकृति को समझने के क्षेत्र में फ्रांस के रसायनशास्त्री ऐन्तोइने लैवोसिये (Antoine Lavoiser) का काम उल्लेखनीय है।

आग आक्सीजन और ईंधन के बीच में होने वाली एक ऐसी रासायनिक क्रिया का परिणाम है, जो हमें ज्वाला या लौ के रूप में दिखाई देती है। आग पैदा होने वाली किसी भी क्रिया में दो पदार्थों के संयोग (Combination) से एक या एक से अधिक नए पदार्थ बनते हैं। लकड़ी, कोयला, पैट्रोल, मिट्टी का तेल आदि सभी सामान्य ईंधनों मुख्य रूप से कार्बन और हाइड्रोजन होते हैं। जब ये पदार्थ जलते हैं तो आक्सीजन से संयोग में करके कार्बन डाइआक्साइड और पानी बनाते हैं। ज्वाला में कार्बन के चमकते कण और धूल के कण जो आग की गर्मी से लाल हो जाते हैं और हमें दिखाई देते हैं।

आग से चीजें क्यों जलती हैं

अब प्रश्न उठता है कि चीजें जलती क्यों हैं? जलने के लिए ऊष्मा की आवश्यकता होती है। किसी भी ईंधन के जलने के लिए यह जरूरी है कि उसे इसके ज्वलनांक (Ignition Point) तक गर्म किया जाए। जैसे ही यह स्थिति पहुंचती है इंधन जलना शुरू हो जाता है। इस क्रिया में पैदा हुई ऊष्मा जलने की इस क्रिया को ईंधन के समाप्त होने तक जारी रखती है।

आग जलने से गर्मी क्यों पैदा होती है

आक्सीजन के अणुओं द्वारा ईंधन के अणु तोड़ दिए जाते हैं। इन टूटे हुए अणुओं से आक्सीजन संयोग करती है और संयोग करने से ऊर्जा पैदा होती है, जो हमें ऊष्मा के रूप में मिलती है

यह भी पढ़ें :- आंसू क्या होता है? और रोने में आंसू क्यों निकलते हैं

जलना या दहन (Combustion) दो प्रकार का होता है। एक तेज दहन और दूसरा मन्द दहन। तेज दहन में ऊष्मा और प्रकाश दोनों ही पैदा होते हैं। ईंधनों का जलना तेज दहन का उदाहरण है। मन्द दहन में आक्सीकरण की क्रिया धीरे-धीरे होती है। इसमें जितनी ऊष्मा पैदा होती है उतनी ही वातावरण में जाती रहती है। इस दहन में ज्वाला पैदा नहीं होती। इस प्रकार की मन्द दहन की क्रियाएं हमारे शरीर में भोजन के आक्सीकरण में होती रहती हैं। इन क्रियाओं में पैदा हुई ऊर्जा से हमारे शरीर को गर्मी प्राप्त होती है।

Previous Post

वस्तुओं के रंगीन दिखाई देने का क्या कारण है?

Next Post

धुआं क्या है? और आग जलाने से धुआं क्यों निकलता है

Next Post
धुआं क्या है

धुआं क्या है? और आग जलाने से धुआं क्यों निकलता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेमीकन्डक्टर डिवाइसेज Semiconductor Devices
  • ट्रांसफार्मर क्या है? और ट्रांसफार्मर का सिद्धांत
  • इंटीग्रेटेड सर्किट IC कैसे बनता है?
  • ऑसिलेटर्स कैसे काम करते हैं? ऑसिलेटर का प्रयोग
  • रेडियो स्टेशन से ध्वनि का प्रसारण कैसे होता है

Categories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.