Basegyan.com
Wednesday, January 14, 2026
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
No Result
View All Result
Home Samanya Gyan

पान खाने से मुंह लाल क्यों होता है? और इसे कैसे उगाया जाता है

by Aniket Verma
0
0
SHARES
412
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यह आम अनुभव की बात है कि पान चबाने से मुंह लाल क्यों होता है। पान चबाने का शौक संसार के लगभग य सभी देशों में है। संसार की कुल जनसंख्या का दसवां भाग पान चबाने का शौकीन है। क्या तुम जानते हो कि पान खाने से मुंह लाल क्यों हो जाता है? जब चूने के साथ पान पर कत्था लगता जाता है, तो एक रासायनिक क्रिया होती है, जिसके फलस्वरूप इसका रंग लाल हो जाता है।

पान खाने से मुंह लाल होता है

पान को किस तरह उगाया जाता है

जो पान हम खाते हैं वह एक पौधे का पत्ता होता है। इसका पौधा बेल की तरह होता है। इसकी बेल को चढ़ाने के लिए बांस गाड़ दिये जाते हैं। बेल को धूप से बचा कर रखा जाता है। इस काम के लिए पौधों को चटाइयों की छाया में रखा जाता है। इस बेल पर फल भी आते हैं। पान के पौधे भारत में बिहार, मध्य प्रदेश, बंगाल और उत्तर प्रदेश में खूब उगाये जाते हैं।

पान चबाने से मुंह लाल क्यों हो जाता है

खाने वाले पान में क्या क्या पड़ता है पहले इसमें चूना और कत्था लगाया जाता है। इसमें थोड़ी सी सुपारी, लौंग, गोले का बुरादा, इलायची और थोड़ी सी खुशबू भी इच्छानुसार डाली जाती है। सुपारी और हरे रंग की पत्ती से लाल रंग पैदा हो नहीं सकता। इस बात का परीक्षण दोनों को अलग-अलग चबा कर किया जा सकता है। चुना सफेद रंग का होता है इसलिए यह भी लाल रंग पैदा नहीं कर सकता। केवल कत्था ही पान में ऐसा पदार्थ है, जो लाल रंग पैदा कर सकता है। कत्था खैर (Acacia Catechu) नामक वृक्ष की भीतरी कठोर लकड़ी से निकाला जाता है।

यह भी पढ़ें :- काली बिल्ली को अशुभ क्यों माना जाता है?

पान में इस्तेमाल करने के लिए इसे पानी के साथ उबाला जाता है। कत्थे के इसी घोल को पान पर लगाया जाता है। जब चूने के ऊपर कत्था लगता है, तो एक रासायनिक क्रिया होती है, जिसके फलस्वरूप इसका रंग गहरा लाल हो जाता है। पान खाने पर मुंह में उपस्थित लार उसका रंग और भी अधिक गहरा कर देती है। इस प्रकार पान खाने से मुंह लाल होता है।

Previous Post

काली बिल्ली को अशुभ क्यों माना जाता है?

Next Post

धरती पर जीवन कैसे प्रारम्भ हुआ? और पृथ्वी पर मानव कब आया?

Next Post
धरती पर जीवन कैसे प्रारम्भ हुआ? और पृथ्वी पर मानव कब आया?

धरती पर जीवन कैसे प्रारम्भ हुआ? और पृथ्वी पर मानव कब आया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेमीकन्डक्टर डिवाइसेज Semiconductor Devices
  • ट्रांसफार्मर क्या है? और ट्रांसफार्मर का सिद्धांत
  • इंटीग्रेटेड सर्किट IC कैसे बनता है?
  • ऑसिलेटर्स कैसे काम करते हैं? ऑसिलेटर का प्रयोग
  • रेडियो स्टेशन से ध्वनि का प्रसारण कैसे होता है

Categories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.