Basegyan.com
Wednesday, January 14, 2026
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
No Result
View All Result
Home Samanya Gyan

पृथ्वी से हमें आकाश नीला क्यों दिखाई देता है?

by Aniket Verma
0
0
SHARES
128
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आकाश नीला क्यों दिखाई देता है जबसूर्य से धरती तक आने वाली प्रकाश पृथ्वी के वातावरण में जब प्रवेश करती है तो वातवरण के कणों से टकराकर सूर्य का प्रकाश सभी दिशाओं में छितर (Scatter) जाता है। लेकिन वातावरण के कण श्वेत प्रकाश के नीले रंग को धरती पर परावर्तित कर देते हैं। इसी कारण वर्ष आकाश का रंग हमें नीला दिखाई देता है।

आकाश नीला दिखाई देता है

स्वच्छ प्रकाश में नीले रंग का क्या कारण है

हमारी पृथ्वी के चारों ओर वायु का एक आवरण है जिसे हम वायुमण्डल कहते हैं। यह वायुमण्डल नाइट्रोजन, ऑक्सीज़न, कार्बन डाइऑक्साइड, धूल के कण, जलवाष्प और बहुत सी दूसरी गैसों से मिलकर बना है। सूर्य और तारों से आने वाला प्रकाश इस वायुमण्डल से होकर ही हम तक पहुंच पाता है।

धरती को मिलने वाला प्रकाश मुख्य रूप से सूर्य से ही आता है। जब प्रकाश वायुमण्डल में प्रवेश करता है तो वह वायु, धूल और जलवाष्प के अणुओं से टकराता है। इन अणुओं से टकराने के कारण सूर्य का प्रकाश सभी दिशाओं में छितर (Scatter) जाता है। प्रकाश के इसी छितरने के कारण ही सूरज निकलने पर चारों ओर उजाला फैल जाता है।

हम जानते हैं कि सूर्य का प्रकाश सात रंगों से मिलकर बना है। ये रंग हैं बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल। जब प्रकाश की किरणें वायुमण्डल के कणों से टकराती हैं तो इन सात रंगों में से बैंगनी, जामुनी, नीले रंग सबसे अधिक छितरते हैं और लाल सबसे कम प्रकाश के छितरने से हमारी आंखों तक ये तीन रंग ही अधिक मात्रा में पहुंचते हैं। इन तीनों रंगों का मिश्रण लगभग नीला होता है इसीलिए आकाश हमें नीला दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें :- दूध का रंग सफेद क्यों दिखता है? और यह किस कारण से होता है

अंतरिक्ष यात्री को आकाश का रंग काला क्यों दिखाई देता है

यदि धरती के चारों ओर वायुमण्डल न होता तो आकाश हमें काला दिखाई देता। यदि हम चन्द्रमा की सतह पर खड़े होकर देखें तो आसमान का रंग काला दिखाई देगा। इसी प्रकार किसी अंतरिक्षयान से देखने पर भी आकाश का रंग काला दिखाई देता है। इसका कारण यह है कि चंद्रमा के चारों ओर भी कोई वायुमण्डल नहीं है और अंतरिक्षयान भी वायुरहित वातावरण में ही परिक्रमण करते हैं।

Previous Post

रसोईघर की सहायक सामग्री और सुरक्षा उपकरण

Next Post

काली बिल्ली को अशुभ क्यों माना जाता है?

Next Post
काली बिल्ली को अशुभ क्यों माना जाता है?

काली बिल्ली को अशुभ क्यों माना जाता है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेमीकन्डक्टर डिवाइसेज Semiconductor Devices
  • ट्रांसफार्मर क्या है? और ट्रांसफार्मर का सिद्धांत
  • इंटीग्रेटेड सर्किट IC कैसे बनता है?
  • ऑसिलेटर्स कैसे काम करते हैं? ऑसिलेटर का प्रयोग
  • रेडियो स्टेशन से ध्वनि का प्रसारण कैसे होता है

Categories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.