Basegyan.com
Wednesday, January 14, 2026
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
No Result
View All Result
Home धरती और आकाश

मिट्टी कैसे बनती है और मिट्टी की कितनी सतह होती है

by Aniket Verma
0
0
SHARES
130
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हमारी पृथ्वी की सतह मिट्टी से न ढकी होती तो शायद हमारा जीवन ही संभव न होता। बिना मिट्टी के न यो ऐड-पौधे उगते और न नहीं जानवरों और मनुष्यों को भोजन मिलता। यही कारण है कि लोग मिट्टी को जीवनदायिनी मानते हैं तो आइये जानते है मिट्टी कैसे बनती है।

मिट्टी कैसे बनती है

मिट्टी किसे कहते है

धरती का मुलायम और पाउडर जैसा हिस्सा, जिसमें पौधे उगते हैं, मिट्टी कहलाता है। इस मिट्टी का जन्म चट्टानों के छोटे-छोटे टुकड़ों और पेड़-पौधों एवं जानवरों के सड़ने से हुआ है। यह मिट्टी कोई एक दिन में नहीं बनी है, बल्कि इसका बनने का क्रम लाखों वर्षों से ही चलता आ रहा है और आगे भी चलता रहेगा। अब प्रश्न उठता है कि मिट्टी कैसे बनती है?

मिट्टी कैसे बनती है

लाखों वर्ष पहले मिट्टी इस रूप में नहीं थी बल्कि चट्टानों की शक्ल में थी। वर्षा, हवा, बर्फ, गर्मी, वायु से बने कार्बोनिक अम्ल आदि इन चट्टानों से लगातार टकराते रहे और उन्हें तोड़ते रहे। चट्टानें टूटते-टूटते छोटे-छोटे टकड़ों में बदल गईं और ये छोटे-छोटे टुकड़े बाल में बदल गए। इस बाल से कीचड़ का बना बैक्टीरिया और दूसरे सूक्ष्म जीवों ने चट्टानों से बनी बालू में उपस्थित खनिज पदार्थों को दूसरे जटिल पदार्थों में बदलना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे धरती पर मिट्टी के वे ढेले बन गए जिन्हें हम आज अपने खेतों और बगीचों में देखते हैं।मिट्टी को उपजाऊ कैसे बनाये

अधिक उपजाऊ मिट्टी कैसे बनती है

मिट्टी को अधिक उपजाऊ बनाने का काम बहुत से जानवरों, पेड़-पौधों, कीड़े-मकोड़ों, केंचुओं तथा अनेकों सूक्ष्म जीवों ने किया हैं। ये सब हमारी जमीन पर एक रासायनिक प्रयोगशाला की तरह काम करते हैं। इनका मरना तथा जन्म लेना मिट्टी के निर्माण में योगदान देता है।

यह भी पढ़ें :- धरती से तारों की दूरियों को कैसे मापा जाता है

मिट्टी की कितनी सतह होती है

मिट्टी को चार सतहों में बांटा गया है। सबसे ऊपर की सतह को जिसमें पेड़-पौधे उगते हैं, ऊपरी सतह (Top Soil) या A-हॉरीजन (Horizon) कहते हैं। इस सतह में कार्बनिक पदार्थों और ह्यूमस की अधिक मात्रा होती है। इससे निचली सतह को B-हॉरीजन या सब सोइल (Sub-Soil) कहते हैं। इसमें खनिज पदार्थों की बहुतायत होती है। किसान हल जोतकर इन दोनों परतों को मिला लेते हैं। तीसरी परत को C-हॉरीजन कहते हैं। इसमें पत्थरों के छोटे-छोटे टुकड़े होते हैं। सबसे निचली परत को D-हॉरीजन या बैड-रौक कहते हैं। इसमें पत्थर ही पत्थर होते हैं।

Previous Post

इंसानों का खून अलग-अलग तरह का क्यों होता है? और ब्लड कितने प्रकार के होते है

Next Post

कच्चा दूध जल्दी खराब क्यों होता है? और उबला हुआ दूध खराब क्यों नहीं होता

Next Post
कच्चा दूध जल्दी खराब क्यों होता है? और उबला हुआ दूध खराब क्यों नहीं होता

कच्चा दूध जल्दी खराब क्यों होता है? और उबला हुआ दूध खराब क्यों नहीं होता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेमीकन्डक्टर डिवाइसेज Semiconductor Devices
  • ट्रांसफार्मर क्या है? और ट्रांसफार्मर का सिद्धांत
  • इंटीग्रेटेड सर्किट IC कैसे बनता है?
  • ऑसिलेटर्स कैसे काम करते हैं? ऑसिलेटर का प्रयोग
  • रेडियो स्टेशन से ध्वनि का प्रसारण कैसे होता है

Categories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.