Basegyan.com
Wednesday, January 14, 2026
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
No Result
View All Result
Home Samanya Gyan

लोहे पर जंग कैसे लगता है? और इससे बचने के लिए क्या उपाय है

by Aniket Verma
0
0
SHARES
222
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लोहे के चाकू, हथौड़े, पेंचकस या किसी अन्य औजार को किसी नमी वाले स्थान में कुछ दिन रख दिया जाये तो इन चीजों पर कत्थई (Brown) रंग की एक परत जम जाती है। इसी को जंग लगना कहते हैं। तुम जानते हो कि जंग क्या है और लोहे पर जंग कैसे लगता है?

जंग कैसे लगता है

जंग का क्या कारण होता है

जंग कैसे लगता है जबकि जंग वास्तव में लोहे का आक्साइड (Oxide of iron) है। जब लोहे के परमाणु आक्सीजन से मिलते यानी संयोग (Combine) करते हैं तो लोहे का आक्साइड बनता है। लोहे के परमाणुओं का आक्सीजन से मिलना आक्सीकरण (Oxidation) की क्रिया कहलाती है। लोहे पर जंग लगने के लिए आक्सीजन और नमी का होना अत्यंत आवश्यक है। सूखे स्थान पर लोहा आक्सीजन से संयोग नहीं करता। नमी और आक्सीजन की उपस्थिति में ही लोहे के परमाणु धीरे-धीरे आक्सीजन से मिलकर लोहे का आक्साइड बनाते रहते हैं और जंग लगने की क्रिया जारी रहती है।

जब लोहे की किसी वस्तु पर जंग लगना शुरू हो जाता है तो धीरे-धीरे यह वस्तु की सारी सतह पर फैल जाता है। जंग पानी को सोखता है और यह पानी उस वस्तु के दूसरे हिस्सों के परमाणुओं को आक्साइड बनने में मदद करता है, इसी प्रकार से जंग पूरी धातु में धीरे-धीरे फ़ैल जाता है।

यह भी पढ़ें :- थर्मस फ्लास्क में गर्म चीजें गर्म और ठंडी चीजें ठंडी क्यों रहती हैं?

लोहे को जंग से बचाने के लिए क्या उपाय है?

जंग लगने को रोकना वैज्ञानिकों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या रही है क्योंकि लोहे से बनी मशीनें, रेलगाड़ियाँ, मोटर, साइकिल, जहाज आदि हजारों चीजें जंग लगने के कारण जल्दी ही खराब हो जाती हैं। लोहे पर जंग लगने को पेन्ट (Paint) या किसी प्लास्टिक की पतली परत चढ़ा कर कुछ हद तक रोका जा सकता है। पेन्ट या प्लास्टिक की पतली परत के कारण लोहे के परमाणु पानी के संपर्क में नहीं आ पाते, इसलिए आक्सीजन लोहे से संयोग नहीं कर पाती और जंग नहीं लग पाता।

Previous Post

छिपकली अपनी पूंछ कैसे छोड़कर भाग जाती है

Next Post

वस्तुओं के रंगीन दिखाई देने का क्या कारण है?

Next Post
वस्तुओं के रंगीन दिखाई देने का क्या कारण है?

वस्तुओं के रंगीन दिखाई देने का क्या कारण है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेमीकन्डक्टर डिवाइसेज Semiconductor Devices
  • ट्रांसफार्मर क्या है? और ट्रांसफार्मर का सिद्धांत
  • इंटीग्रेटेड सर्किट IC कैसे बनता है?
  • ऑसिलेटर्स कैसे काम करते हैं? ऑसिलेटर का प्रयोग
  • रेडियो स्टेशन से ध्वनि का प्रसारण कैसे होता है

Categories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.