Basegyan.com
Wednesday, January 14, 2026
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
No Result
View All Result
Home Human Body

हमारे पास देखने के लिए दो आंखें क्यों हैं सिर्फ एक ही क्यों नहीं?

by basegyan
0
0
SHARES
120
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हमारे शरीर में दो आँखें हैं और दोनों से ही हम वस्तुओं को देखते हैं। एक आँख से देखने पर भी हमें लगभग उतना ही दिखाई देता है जितना दोनों आँखों से इसका कारण यह है कि आँखों के दृष्टि-अक्ष (Visual axes) बदलते रहते हैं और दोनों आँखों से देखते समय रेटिना पर बने वस्तु के प्रतिबिम्बों को मस्तिष्क मिलाकर एक बना देता है। अब प्रश्न उठता है कि हमारे पास दो आंखें क्यों हैं?

हमारे पास दो आंखें क्यों हैं

इंसान की दो आंखें क्यों होती हैं

यदि हम एक आँख बन्द करके देखें तो दूर की वस्तुएं लगभग उतनी ही स्पष्ट दिखाई देती हैं जितनी कि दोनों आँखों से, लेकिन एक आँख बन्द करके पास की वस्तुओं को देखने में काफी अंतर आ जाता है। बायीं आँख बन्द करने पर हमें बायीं ओर की वस्तुएं नहीं दिखाई देतीं और दायीं आँख बन्द करने पर दायीं ओर की वस्तुएं दिखाई नहीं देतीं। दूरी का सही-सही बोध हमें केवल दोनों आँखों की सहायता से होता है।

उदाहरण :- एक हाथ में एक पिन लो तथा दूसरे हाथ में एक कंघा अब पिन की नोंक को कंधे के किसी दांत की नोंक पर रखकर देखो। तुम्हें यह महसूस होगा कि दोनों आँखों के खुली होने पर नोंक से नोंक मिलाना बहुत आसान काम है, लेकिन एक आँख बन्द होने पर नोंक से नोंक मिलाने में समय लगता है।

यह भी पढ़े :- कुछ लोग नींद में खर्राटे क्यों लेते हैं और नाक बजना कैसे बंद करें?

मानव चेहरे में दोनों आंखों के बीच क्या अंतर होता है

एक आँख से देखने पर हमें वस्तुओं के दो आयामों (dimensions) का ही आभास हो पाता है लेकिन दोनों आँखों से देखने पर वस्तु की लम्बाई चौड़ाई और मोटाई तीनों का ही ज्ञान प्राप्त हो जाता है। बायीं आँख वस्तु के बायें भाग को और दायीं आँख दायें भाग को अधिक देखती है। इस प्रकार दोनों आँखों से देखने पर वस्तु के ठोसपन (Solidity) और गहराई (depth) का पूर्ण ज्ञान प्राप्त हो जाता है। इसके अलावा एक उपयोगिता यह भी हो सकती है कि किसी कारण एक आँख के खराब या नष्ट होने पर आदमी दूसरी आँख से देख सकता है और पूरी तरह अंधा होने से बच जाता है।

Previous Post

धरती से तारों की दूरियों को कैसे मापा जाता है

Next Post

बिजली कैसे बनती है? और बिजली का उत्पादन कैसे होता है

Next Post
बिजली कैसे बनती है? और बिजली का उत्पादन कैसे होता है

बिजली कैसे बनती है? और बिजली का उत्पादन कैसे होता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेमीकन्डक्टर डिवाइसेज Semiconductor Devices
  • ट्रांसफार्मर क्या है? और ट्रांसफार्मर का सिद्धांत
  • इंटीग्रेटेड सर्किट IC कैसे बनता है?
  • ऑसिलेटर्स कैसे काम करते हैं? ऑसिलेटर का प्रयोग
  • रेडियो स्टेशन से ध्वनि का प्रसारण कैसे होता है

Categories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.