Basegyan.com
Wednesday, January 14, 2026
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय
No Result
View All Result
Basegyan.com
No Result
View All Result
Home Human Body

हमें भूख क्यों लगती है? खाली पेट से भूख का क्या सम्बन्ध है

by Aniket Verma
0
0
SHARES
147
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हमें भूख क्यों लगती है जब रक्त के अंदर पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तभी हमें भूख का एहसास होता है। खाली पेट से भूख का विशेष सम्बन्ध नहीं है अधिकतर लोगों का विचार है कि जब हमारा पेट खाली होता है तो हमें भूख का एहसास होता है, लेकिन यह बात सत्य नहीं है। खाली पेट से भूख का विशेष सम्बन्ध नहीं है। क्या तुम जानते हो-हमें भूख क्यों लगती है?

उदाहरण के लिए लोग जब बीमार होते हैं या तेज बुखार से पीड़ित होते हैं, तब खाली पेट होने पर भी उन्हें कई दिन तक भख नहीं लगती। इसी प्रकार जब कोई बच्चा पैदा होता है तो उसे कई दिन तक भख नहीं लगती।

हमें भूख क्यों लगती है

भूख लगने के कारण

भूख मानव अनुभव का एक आंतरिक हिस्सा है, जो अक्सर हमें अपने शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए भोजन की तलाश करने के लिए प्रेरित करती है। इस मौलिक अनुभूति के पीछे की जटिलताओं को समझने में जैविक संकेतों से लेकर मनोवैज्ञानिक ट्रिगर तक विभिन्न कारकों पर ध्यान देना शामिल है। गर्भावस्था में अलग-अलग हार्मोनल बदलाव आते हैं जो भूख को प्रभावित करते हैं।


जब रक्त के अंदर पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तभी हमें भूख का एहसास होता है। रक्त के अन्दर पोषक तत्वों की कमी इसलिए हो जाती है कि दिन भर के काम-काज में हमें ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यह ऊर्जा हमें रक्त के पोषक तत्वों से ही मिलती है। बीमार आदमी का शरीर विश्राम में होने के कारण कम ऊजांखचं करता है। इस ऊर्जा का काफी भाग शरीर में संचित प्रोटीनों से मिल जाता है। इसलिए बीमार आदमी को कई दिन तक भूख नहीं लगती। जब रक्त के अन्दर पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तब यह मस्तिष्क में स्थित क्षुधा केन्द्र (Hunger centre) को एक संदेश पहुंचाता है।

यह क्षधा-केन्द्र पेट और आंतों पर एक ब्रेक की तरह कार्य करता है। जब तक रक्त में पोषक तत्वों की मात्रा बहुतायत में होती है तब तक क्षधा- केन्द्र पेट और आंतों पर धीमे रूप में किया करता है, लेकिन जैसे ही रक्त में पोषक तत्वों की कमी आ जाती है वैसे ही यह क्षधा-केन्द्र पेट और आंतों को अधिक क्रियाशील कर देता है। यही कारण है कि भूखे आदमी का पेट अक्सर गड़गड़ाहट की आवाज करने लगता है,जिसे हम पेट में चूहे कूदना भी कहते हैं।

भूख में पोषक तत्वों की पूर्ति


जब हमें भूख लगती है तब हमारा शरीर किसी विशेष प्रकार के भोजन को इच्छा नहीं करता, बल्कि यह पोषक तत्वों को चाहता है। इन पोषक तत्वों में विशेष रूप से प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, खनिज, विटामिन और जल आते हैं। इन सभी चीजों का शरीर में अपना-अपना महत्व है। प्रोटीन नाइट्रोजन युक्त ऐसे पदार्थ हैं जो शारीरिक विकास, मांसपेशियों एवं ऊतकों की मरम्मत करने के काम आते हैं।

कार्बोहाइड्रेट और वसा से ऊर्जा और ताप पैदा होते हैं। खनिज पदार्थ हड्डियों और ऊतकों के निर्माण और वृद्धि के काम आते हैं। विटामिन अनेकों प्रकार के रोगों से हमें बचाते हैं। जल हमारी कोशिकाओं का मुख्य अंग है। इसी के सहारे शरीर में पोषक तत्व और आक्सीजन एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहंचते हैं। किसी भी पोषक तत्व की कमी हो जाने से हम बीमार पड़ सकते हैं। अतः हम इस निष्कर्ष पर पहुंचते हैं कि रक्त में पोषक तत्वों की कमी ही हमें भूख का अहसास कराती है।

Previous Post

एस्बेस्टस क्या है? और यह आग में क्यों नहीं जलता

Next Post

आंसू क्या होता है? और रोने में आंसू क्यों निकलते हैं

Next Post
आंसू क्या होता है? और रोने में आंसू क्यों निकलते हैं

आंसू क्या होता है? और रोने में आंसू क्यों निकलते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेमीकन्डक्टर डिवाइसेज Semiconductor Devices
  • ट्रांसफार्मर क्या है? और ट्रांसफार्मर का सिद्धांत
  • इंटीग्रेटेड सर्किट IC कैसे बनता है?
  • ऑसिलेटर्स कैसे काम करते हैं? ऑसिलेटर का प्रयोग
  • रेडियो स्टेशन से ध्वनि का प्रसारण कैसे होता है

Categories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • मानव शरीर
  • इंटरनेट ज्ञान
  • जीव जगत
  • मोबाइल ज्ञान
  • धरती और आकाश
  • जीवन परिचय

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.